मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीर बाल दिवस के अवसर पर पर नैनीताल स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका और धर्म एवं संस्कृति की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह जी एवं बाबा फतेह सिंह जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा की यह अवसर केवल स्मरण का नहीं, बल्कि उस अद्वितीय त्याग और अदम्य साहस को आत्मसात करने का है, जिसने यह संदेश दिया कि धर्म, सत्य और राष्ट्र की रक्षा के लिए किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होता। बाल अवस्था में भी साहिबजादों ने जिस दृढ़ता, आस्था और वीरता के साथ अत्याचार का सामना किया, वह मानव इतिहास में अद्वितीय है।


