मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में ‘उत्तराखण्ड माल्टा महोत्सव’ का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा की माल्टा न केवल एक पारंपरिक फल है, बल्कि उत्तराखण्ड की जलवायु, मिट्टी और पहचान से गहराई से जुड़ा हुआ एक विशिष्ट उत्पाद भी है। विटामिन-सी से भरपूर, सुगंधित और स्वाद में विशिष्ट उत्तराखण्ड का माल्टा आज देशभर में अपनी गुणवत्ता के लिए पहचाना जा रहा है।
एप्पल और कीवी मिशन की तर्ज पर शीघ्र ही प्रदेश में माल्टा मिशन की भी शुरुआत की जाएगी, जिससे उत्पादन, प्रसंस्करण और विपणन को नई गति मिलेगी।

हमारा प्रयास प्रदेश में नींबू वर्गीय फसलों को प्रोत्साहन देकर किसानों की आय बढ़ाना और उन्हें आधुनिक कृषि से जोड़ना है। इस प्रकार के महोत्सव न केवल स्थानीय उत्पाद को बेहतर बाजार उपलब्ध कराते हैं, बल्कि बागवानों को भी नवाचार, ब्रांडिंग और विपणन के लिए प्रोत्साहित करते हैं।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक सविता हरबंस कपूर उपस्थित रही।

