मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश वासियों से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और वोकल फॉर लोकल अभियान को गति देने का अहवाहन किया

Spread the love

           

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में देशवासियों से स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का आह्वान किया था। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित खादी ग्रामोद्योग भवन से वस्त्र खरीद कर इस अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा की खादी केवल वस्त्र नहीं बल्कि आत्मनिर्भर भारत की पहचान और महात्मा गांधी जी के स्वदेशी विचारों का प्रतीक है। खादी व स्थानीय उत्पादों की खरीद से कारीगरों, बुनकरों और लघु उद्योगों को संबल मिलेगा तथा प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई शक्ति प्राप्त होगी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा की मै प्रदेशवासियों से आग्रह करता हूं कि त्योहारों पर खादी और स्वदेशी उत्पादों को अपनाएं और वोकल फॉर लोकल अभियान को और गति दें।

Vishal Sharma