मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आयुर्वेद के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे लोगों को सम्मानित किया

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में 10वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो के प्रोसेडिंग विमोचन समारोह में आयुर्वेद के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे लोगों को सम्मानित किया। इस अवसर पर आयुष विभाग की कॉफी टेबल बुक और विज्ञान भारती के विज्ञान विधार्थी मंथन प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन भी किया।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा की आयुर्वेद विश्व की एक ऐसी विशिष्ट चिकित्सा प्रणाली है जो प्राचीन काल से ही मानव सभ्यता की स्वस्थ जीवन शैली सुनिश्चित करती आ रही है। आयुर्वेद मानवता को मिला सबसे मूल्यवान उपहार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं सहयोग से राज्य सरकार भी प्रदेश में आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार हेतु निरंतर कार्य कर रही है। प्रत्येक जनपद में एक मॉडल आयुष गांव और नए योग एवं वेलनेस केंद्र भी विकसित किए जा रहे हैं।

Vishal Sharma