
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पिथौरागढ़ जिले के दूरस्थ सीमांत गांव मिलम में ITBP के वीर जवानों और स्थानीय लोगों से मुलाकात की। जहां मुख्यमंत्री ने कहा की दुर्गम परिस्थितियों में भी राष्ट्र की सेवा में समर्पित हमारे जवानों की प्रतिबद्धता और सीमांत क्षेत्र के लोगों का सहयोग प्रेरणादायक है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने धामी ने जवानों के साथ बात कर राष्ट्र के प्रति उनके सेवा भाव और समर्पण को नमन किया।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से भी आत्मीय संवाद कर सीमांत क्षेत्र के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी योजनाएं साझा की। मुख्यमंत्री ने धामी ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के माध्यम से सीमांत गांवों को बुनियादी सुविधाओं से जोड़ने, स्थानीय युवाओं को रोजगार देने और इन क्षेत्रों को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास तेज गति से जारी हैं।

इसके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रातः काल भ्रमण के दौरान सीमांत क्षेत्र मुनस्यारी में देश के प्रहरी आईटीबीपी के जवानों व स्थानीय लोगों के साथ चाय की चुस्कियों का आनन्द लिया। इस दौरान स्थानीय जनता का कुशलक्षेम जाना और उनसे बात कर सरकार द्वारा संचालित विकासपरक और जनकल्याणकारी योजनाओं का फीडबैक भी लिया। मुख्यमंत्री ने कहा की मुनस्यारी एक सुंदर, संभावनाओं से भरपूर पर्यटन स्थल है। यहां की मनमोहक वादियों, शुद्ध पर्वतीय हवा और शांत वातावरण में एक अलग ही ऊर्जा का अनुभव होता है।

