हल्द्वानी में ‘कुमाऊँ द्वार महोत्सव-2025’ में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में ‘कुमाऊँ द्वार महोत्सव-2025’ में सम्मिलित होकर लोक कलाकारों व सांस्कृतिक प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन कर उपस्थित देवतुल्य जनता को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा की इस दौरान युवा साथियों, माताओं-बहनों एवं वरिष्ठजनों से मिले अपार स्नेह व आशीर्वाद से अभिभूत हूँ।

                   
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा की प्रदेश में आयोजित होने वाले मेले व पारंपरिक कार्यक्रम हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक होने के साथ ही हमारी सामाजिक एकता एवं सामूहिक चेतना के भी प्रतीक हैं। प्रदेश की लोक संस्कृति, लोक कला और स्थानीय बोलियों को बढ़ावा देने के लिए हमारी सरकार निरंतर कार्य कर रही है। हमारा उद्देश्य युवाओं को उनकी जड़ों, उनकी मिट्टी और उनकी संस्कृति से जोड़ना है। इस अवसर पर विधायक राम सिंह कैड़ा, हल्द्वानी के मेयर गजराज सिंह बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट एवं भाजपा संगठन के पदाधिकारीगण, दायित्वधारीगण एवं हल्द्वानी के अन्य सम्मानित जन उपस्थित रहे।

                    

Vishal Sharma