हल्द्वानी। कोटकाली फाउंडेशन द्वारा आज़ नवरात्रि के पावन पर्व पर अस्टमी के दिन कालूसिद्ध मंदिर आवास विकास में कन्यापूजन किया गया और माता रानी से समाज मे सुख और समृद्धि का आशीर्वाद लिया गया। कन्यापूजन के बाढ़ भंडारे का आयोजन भी किया गया जहां सैकड़ो भक्तों द्वारा प्रसाद गृहण किया गया। फाउंडेशन की अध्यक्ष दीप्ति चुफ़ाल ने बताया की संगठन द्वारा नवरात्री मे माता के व्रत रखने के बाद आज कन्या पूजन कर माँता रानी से समाज में सुख और शांति की कामना की गई साथ ही कन्या पूजन कर बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया गया । कन्यापूजन के बाद भंडारे मे सभी भक्तों द्वारा प्रसाद लिया गया। फाउंडेशन की अध्यक्ष दीप्ति चुफ़ाल ने कहाँ की नवरात्री पर्व नारी शक्ति का प्रतीक है और कोटकाली फाउंडेशन नारी शक्ति को साथ लेकर आगे भी समाज हित मे कार्य करता रहेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओ का भी आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम मे विनोद पाठक, सरणजीत सिंह, पुष्कर मेहरा, मनीष पंत, पूनम सेमवाल, इशू श्रोत्रिय, राधा चौधरी, सीमा बत्रा जी, निर्मल जोशी, नवीन पंत जी का सहयोग रहा।
कोटकाली फाउंडेशन ने अस्टमी के दिन कन्यापूजन कर, माँता रानी से समाज में सुख और शांति की कामना की

