मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश में आयोजित सरस आजीविका मेले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के सी.एल.एफ. हेतु ₹1.20 करोड़ की 12 आर्थिक गतिविधियों का लोकार्पण करने के साथ ही 10 अन्य सी.एल.एफ. के लिए ₹1 करोड़ की प्रस्तावित आर्थिक गतिविधियों का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की आजीविका मेले आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “आत्मनिर्भर भारत” और “वोकल फॉर लोकल” के मंत्र को साकार करने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं। आइए हम सभी स्वदेशी उत्पादों को खरीद कर “स्वदेशी अपनाओ” के अभियान को मजबूती प्रदान करें और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में अपना योगदान दें।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी , सुबोध उनियाल , विधायक शक्ति लाल शाह , विनोद कापड़ी और प्रीतम सिंह पंवार उपस्थित रहे


