हल्द्वानी।
देश की आन-बान-शान और तिरंगे की गरिमा को समर्पित गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के पावन अवसर पर हल्द्वानी में एक भव्य देशभक्ति कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह “गूंज हिंदुस्तान की” का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन शहर के नागरिकों के लिए देशप्रेम, एकता और गौरव का अद्भुत संगम बनने जा रहा है।
कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, वीर जवानों व समाज के प्रेरणास्रोत व्यक्तित्वों के सम्मान के साथ-साथ भारत की गौरवशाली संस्कृति और संविधान की भावना को जीवंत किया जाएगा। इस कार्यक्रम को और भी भव्य बनाने के लिए बॉलीवूड कलाकार गुड्डी मारुति और हेमंत बीर्जे के साथ टी-सिरिस के सिंगर मनोज वर्मा भी आपके बीच मौजूद होंगे, यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हर भारतीय के दिल में देश के लिए गर्व की गूंज जगाने का प्रयास है।

आयोजन समिति यस इवेंट और विशाल शर्मा ने हल्द्वानी व आसपास के क्षेत्रों के सभी नागरिकों, युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठजनों और बच्चों से अपील की है कि वे अपने परिवार के साथ अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनें और राष्ट्रप्रेम की इस लहर को और मजबूत करें।
“गूंज हिंदुस्तान की” कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को देश की आज़ादी, संविधान और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है। आयोजन में शामिल होने वाले सभी नागरिकों के लिए यह एक यादगार और गर्व से भरा अनुभव होगा।
👉 आइए, 26 जनवरी को हल्द्वानी में तिरंगे के साये तले एकजुट होकर कहें — वंदे मातरम्! जय हिंद!
26 जनवरी को हल्द्वानी में इतिहास बनेगा —
जहां हर दिल बोलेगा, हर आवाज़ गूंजेगी —
वंदे मातरम्! भारत माता की जय! जय हिंद!


