पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी क्रम में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने एक बार फिर सार्वजनिक मंच से ऐसा बयान दिया है, जिसने इस विवाद को और हवा दे दी है। सुबोध उनियाल ने साफ शब्दों में कहा कि वह माफी मांगने के बजाय इस्तीफा देना पसंद करेंगे, लेकिन अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं करेंगे सुबोध उनियाल ने कहा कि जीवन में आत्मसम्मान सबसे बड़ी चीज है और वह इसके साथ कोई समझौता नहीं करेंगे। उनका यह बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
आपको याद दिल दें की 18 अक्टूबर को टिहरी के कुंजापुरी मेले में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रख्यात पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी की प्रस्तुति पर मंत्री सुबोध उनियाल ने सार्वजनिक मंच से सवाल उठाए थे और उनको कुछ अपशब्द भी कहे थे। उन्होंने दलेर मेहंदी से कहा था कि जब ठीक से बोला नहीं जा रहा है तो गाना क्या गाएंगे। मंत्री की इस टिप्पणी के बाद विवाद खड़ा हो गया था।

