12 अक्टूबर को हल्द्वानी में राम वाटिका बैंकट हॉल ऊंचा पुल रामलीला ग्राउंड के सामने पुनर्नवा महिला समिति द्वारा समर्पण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक लाल कुआं मोहन सिंह बिष्ट,हल्द्वानी नगर निगम में मेयर गजराज सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती दीपा दरमवाल, राज्य मंत्री रेनु अधिकारी, राज्य मंत्री नवीन वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया, इस अवसर पर पुनर्नवा महिला समिति की अध्यक्ष लता बोरा , सचिव शांति जीना, प्रचार सचिव कल्पना रावत, उपाध्यक्ष यशोदा रावत, उपसचिव मंजू बनकोटी , कोषाध्यक्ष जानकी पोखरिया, सदस्य रेखा रावत ,अंजना बोरा, कुसुम बोरा, जया बिष्ट, प्रेमा बृजवासी, सुचित्रा जायसवाल, अरुणा टंडन मंजू , सुमन, कुसुम दिगारी, भगवती बिष्ट के अलावा हल्द्वानी के सभी समाजसेवी उपस्थित थे।
पुनर्नवा महिला समिति द्वारा आयोजित किया गया समर्पण सम्मान समारोह

