मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रूद्रप्रयाग में चतुर्थ सीमांत पर्वतीय बाल विज्ञान महोत्सव का शुभारम्भ कर बाल वैज्ञानिकों के साथ संवाद किया

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुप्तकाशी, रूद्रप्रयाग में चतुर्थ सीमांत पर्वतीय बाल विज्ञान महोत्सव का शुभारम्भ कर नवोदित बाल वैज्ञानिकों के साथ संवाद किया। इस दौरान छात्रों ने अनेक महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को भी सम्मानित भी किया। साथ ही सीमांत क्षेत्रों के विकास के लिए सीमांत क्षेत्र परिषद का गठन किया जाएगा।

                     
मुख्यमंत्री ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में उत्तराखंड में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवाचार को प्रोत्साहित करने हेतु विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति लागू की गई है। प्रदेश के प्रत्येक जनपद में इनोवेशन सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं, जहाँ एआई, मशीन लर्निंग एवं क्लाउड कंप्यूटिंग जैसी आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके साथ ही देहरादून में देश की पाँचवीं साइंस सिटी का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है, जो प्रदेश के वैज्ञानिक एवं शैक्षिक परिदृश्य को नई दिशा देगी। इस अवसर पर विधायक श्रीमती आशा नौटियाल, उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती ऐश्वर्या रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पूनम कठैत भी उपस्थित रही।

Vishal Sharma