मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड राज्य का नवीन राजनीतिक इतिहास पुस्तक का विमोचन किया

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर जय सिंह रावत द्वारा रचित उत्तराखंड के राजनीतिक, प्रशासनिक एवं क्रमिक विकास पर आधारित महत्वपूर्ण पुस्तक “उत्तराखंड राज्य का नवीन राजनीतिक इतिहास” का विमोचन किया। इस अवसर पर पूर्व राज्यपाल, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोशयारी एवं हरीश रावत भी उपस्थित रहे।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा की 25 वर्षों में उत्तराखंड ने सतत प्रगति और विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं और प्रदेश एक बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ रहा है। हम सभी का कर्तव्य है कि इस विकास यात्रा में सक्रिय सहभागी बनकर “विकसित उत्तराखंड” के संकल्प को साकार करें। इस अवसर पर विधायक ब्रिज भूषण गैरोंला भी उपस्थित रहे।

Vishal Sharma