13 दिसंबर को रामनगर के कॉर्बेट सफायर रिज़ॉर्ट में हुए उत्तराखंड के सबसे बड़े सम्मान समाहरोह “राइज़िंग इंडिया अवॉर्ड 2025” में उत्तराखंड के दर्जा राज्य मंत्री शंकर कोरंगा को भी प्रदेश की राजनीति मे उनके दिए गए योगदान के लिए सम्मानित किया गया, सम्मानित होने के बाद शंकर कोरंगा ने कहा की प्रदेश की उन्नति के लिए उनसे जो भी बन पाएगा वो करते रहेंगे साथ ही उन्होंने इस भव्य आयोजन के लिए विशाल शर्मा की सराहना भी की, उन्होंने कहा की इस तरह के आयोजनों से युवाओ को अपने जीवन मे अच्छा काम करने की प्रेरणा मिलती है साथ ही प्रदेश का नाम भी रोशन होता है।

बता दे की विशाल शर्मा की यस इवेंट कंपनी पिछले 6 सालों से इस सम्मान समाहरोह को आयोजित करती आरही है, जिसमें हर साल देश की कई जानी मानी हस्तियाँ उत्तराखंड में आकर सभी चयनित प्रतिभागियों को सम्मानित करती है, इसी तर्ज पर इस बार भी यस इवेंट और विशाल शर्मा ने अपना 6 वा सीजन राइज़िंग इंडिया अवॉर्ड के नाम से आयोजित किया और इस बार भी बॉलीवुड के दो जाने-माने कलाकारों ने आकर लोगों को सम्मानित किया जिसमें फिल्मी दुनिया के जाने-माने कलाकार शाहबाज़ खान और गायक के साथ-साथ अभिनय मे भी अपना लोहा मनवाने वाले अरुण बक्शी शामिल थे।

