शिव सेना ने भीमताल में आयोजित किया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

Spread the love

सोमवार दिनांक 28 दिसंबर 2025 को शिव सेना द्वारा भीमताल विधानसभा प्रभारी मुकेश बिष्ट के नेतृत्व में (KVR) हॉस्पिटल काशीपुर के सहयोग से रामलीला ग्राउंड, भीमताल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ श्रीमती सीमा टम्टा चेयरमैन भीमताल, शिव सेना प्रदेश उपाध्यक्ष रूपेंद्र नागर, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष हेमंत कुमार भईयू, भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे, सभासद रामपाल गंगोला, पूर्व भीमताल व्यापार मंडल अध्यक्ष सौरभ रौतेला, शिव सेना जिला अध्यक्ष त्रिलोक सिंह, हरीश पांडे ने रिबन काट कर शिविर का शुभारंभ किया ।  शिविर में हरीश चंद्र पांडे राष्ट्रीय सचिव कराटे एसोसिएशन, उमेश पाठक वार्ड सदस्य, चंदन बिष्ट सामाजिक कार्यकर्ता, संदीप पांडे, शंकर सिंह सामाजिक कार्यकर्ता, राकेश चंद्र बृजवासी उमेश पाठक, चंदन बिष्ट, अतिथि के रूप में पहुंचे ।

                                                       

शिविर में डॉक्टरों की टीम द्वारा मुख्य रूप से घुटनों एवं हड्डियों की जांच की गई। मरीजों को उचित परामर्श, खून की जांच, शुगर, बीपी की जांच, एक्सरा अन्य स्वास्थ्य संबंधी निःशुल्क जांचे की गई साथ ही मरीजों को निःशुल्क दवा वितरण भी किया गया। 120 से अधिक लोगों ने इस शिविर का लाभ उठाया। इस दौरान मुख्य स्वास्थ्य शिविर आयोजक/भीमताल विधानसभा प्रभारी मुकेश सिंह बिष्ट, हल्द्वानी महानगर उपाध्यक्ष प्रमोद आर्या, मीडिया प्रभारी अभिषेक कश्यप, प्रचार सचिव आयुष वार्ष्णेय,  प्रचार सचिव अक्षय मौर्य डॉ तरुण सोलंकी, गुरविंदर सिंह सहित हॉस्पिटल टीम मौजूद थी ।

Vishal Sharma