मुख्यमंत्री धामी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति और बद्री गाय का घी भेंट किया

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान सीएम धामी ने पीएम मोदी को सबसे पहले मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति भेंट की। इसके साथ ही उन्होंने बद्री गाय का घी एवं प्रदेश के पहाड़ी अंचलों में होने वाले पांच प्रकार के राजमा और शहद भी भेंट किया।

                           

सोशल मीडिया पर इस मुलाकात को सांझा कार मुख्यमंत्री धामी ने लिखा की भारत को नई दिशा, नई ऊर्जा और नया आत्मविश्वास देने वाले, सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिए हुए गरीब, किसान, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु सदैव समर्पित, वैश्विक मंच पर माँ भारती का मान, सम्मान और स्वाभिमान बढ़ाने वाले विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से नई दिल्ली में भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्हें रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएँ दी। इस दौरान उन्हें उपहार स्वरूप माँ सुरकंडा देवी की प्रतिकृति, बद्री गाय का घी एवं प्रदेश के पहाड़ी अंचलों में होने वाले पांच प्रकार के राजमा और शहद भी भेंट किया।

Vishal Sharma