मुख्यमंत्री धामी और उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने एम्स ऋषिकेश के 6वें दीक्षांत समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया

Spread the love

                       

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देश के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन की गरिमामयी उपस्थिति में एम्स ऋषिकेश के 6वें दीक्षांत समारोह में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने संस्थान के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया। साथ ही एम्स ऋषिकेश की विभिन्न उपलब्धियों पर आधारित पत्रिका रुद्राक्ष का भी विमोचन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने दीक्षांत समारोह में पदक एवं उपाधि प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा की यह उपलब्धि आपके परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। आशा है कि आप सभी अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग करते हुए समाज की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
इस अवसर पर आदरणीय ले.ज. गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त), केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल, पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद नरेश बंसल समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

                     

Vishal Sharma