गुरुग्राम में बोले मुख्यमंत्री धामी आज भारत का युवा केवल जॉब सीकर नहीं, बल्कि जॉब क्रिएटर के रूप में उभर रहा है

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुग्राम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सैनी के साथ भव्य “विजय पर्व” कार्यक्रम में उपस्थित जनता को संबोधित करने के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया।

            
इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में आज भारत का युवा केवल जॉब सीकर नहीं, बल्कि जॉब क्रिएटर के रूप में उभर रहा है। रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के मंत्र पर चलते हुए देश में निवेश, इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अभूतपूर्व परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर कर रहे हैं।

Vishal Sharma