गोली की आवाज ये गूंजी सरोवर नगरी, अधिवक्ता ने खुद को मारी गोली

Spread the love

नैनीताल शहर के क्लेल्ट्रेट पार्किंग क्षेत्र में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक कार के अंदर अधिवक्ता पूरन सिंह भाकुनी का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अधिवक्ता ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

(अधिवक्ता का फ़ाइल फ़ोटो)

बताया जा रहा है कि कार पार्किंग में खड़ी थी तभी अचानक गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोगों की नजर अधिवक्ता की कार पर पड़ी। लेकिन तब तक अधिवक्ता के सिर पर गोली लग चुकी थी। पार्किंग संचालक ने तुरंत इसकी सूचना अन्य अधिवक्ताओं व पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार के शीशे से देखा तो अंदर अधिवक्ता का शव मिला। पुलिस ने मौके से एक कथित सुसाइड नोट भी बरामद किया है जिसमें डिप्रेशन का जिक्र बताया जा रहा है। पूलीस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कार दी है।

Vishal Sharma