10 जुलाई को हल्द्वानी में होगा ‘दिशा उत्तराखंड मीडिया कॉन्क्लेव’, विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियां होंगी शामिल

Spread the love

हल्द्वानी। उत्तराखंड में मीडिया, समाज, शिक्षा, राजनीति, आध्यात्म, उद्योग और युवाओं से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से ‘विशाल की गूंज’ एवं यूथ भारती फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘दिशा उत्तराखंड मीडिया कॉन्क्लेव–2026’ का आयोजन 10 जुलाई 2026 (शुक्रवार) प्रातः 10 बजे नीलमणि बैंक्वेट एंड होटल, रामपुर रोड, हल्द्वानी में किया जाएगा।

कार्यक्रम के आयोजक विशाल शर्मा के अनुसार इस भव्य कॉन्क्लेव में उत्तराखंड की दिशा और दशा, मीडिया की भूमिका, युवाओं के भविष्य, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार, सांस्कृतिक विरासत तथा प्रदेश के समग्र विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित अतिथि अपने विचार साझा करेंगे। साथ ही कार्यक्रम मे उपस्थित जनता भी उन सभी से सीधे सवाल पुच सकेगी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आचार्य महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्रीमद् जगद्गुरु श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम् जी महाराज उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा स्वामी आनंद स्वरूप जी महाराज सहित राजनीति, समाजसेवा, उद्योग, शिक्षा, चिकित्सा, व्यापार एवं मीडिया जगत की अनेक प्रमुख हस्तियां भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगी।

कॉन्क्लेव का उद्देश्य उत्तराखंड के विकास से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक विमर्श को बढ़ावा देना तथा समाज के विभिन्न वर्गों को एक साझा मंच प्रदान करना है, जहां रचनात्मक विचारों और सुझावों के माध्यम से प्रदेश के भविष्य की दिशा तय करने पर चर्चा की जा सके।

कार्यक्रम के मीडिया पार्टनर साधना न्यूज़ और अमृत विचार हैं। वहीं कई प्रतिष्ठित संस्थानों एवं उद्योग समूहों का भी इस आयोजन को सहयोग प्राप्त है।

आयोजकों ने उत्तराखंड के बुद्धिजीवियों, पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों, युवाओं एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे 10 जुलाई को अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर इस ऐतिहासिक मीडिया कॉन्क्लेव का हिस्सा बनें और उत्तराखंड के विकास से जुड़े विचार-विमर्श में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

Vishal Sharma