
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री जागेश्वर धाम (अल्मोड़ा) में ₹76.78 करोड़ की लागत से निर्मित एवं स्वीकृत 06 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के साथ ही मंदिर परिसर का पैदल भ्रमण कर जागेश्वर धाम मास्टर प्लान की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर और गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने हेतु निर्देशित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा की जागेश्वर धाम हमारी आस्था और विश्वास का केंद्र है, इसे दिव्य और भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए हमारी सरकार निरंतर कार्य कर रही है। हमारा प्रयास उत्तराखंड के देवस्थलों को श्रद्धा के केंद्र, रोजगार और समृद्धि के संगम के रूप में विकसित करना है। इसके लिए बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के साथ ही संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।

