मुख्यमंत्री धामी ने किया मेरी योजना पोर्टल उत्तराखण्ड (www.myscheme.gov.in) का लोकार्पण

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून में क्रियान्वयन विभाग द्वारा तैयार की गई ‘मेरी योजना पुस्तकों पर आधारित विचार गोष्ठी’ में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मेरी योजना पोर्टल उत्तराखण्ड (www.myscheme.gov.in) का लोकार्पण भी किया। मेरी योजना पुस्तिका प्रदेशवासियों को सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर सरलता से उपलब्ध करवा रही है ताकि हर पात्र नागरिक समय पर योजनाओं का लाभ उठा सके।

                                   

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में एक नई कार्य संस्कृति स्थापित करते हुए पारदर्शिता, जवाबदेही व जनकेंद्रित नीतियों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। आज जनता से जुड़ी योजनाओं का लाभ DBT के माध्यम से सीधे लाभार्थियों तक पहुंच रहा है।
राज्य में Vocal for Local, Make in India और Startup India जैसी पहलों के साथ विकसित भारत, विकसित उत्तराखंड के संकल्प को साकार करने की दिशा में तेजी से कार्य जारी है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक खजान दास समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Vishal Sharma