मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी टनकपुर, चम्पावत में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित ‘एकता पदयात्रा’ में हजारों स्थानीय लोगों के साथ सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी को ‘नशा मुक्त भारत निर्माण’ का सामूहिक संकल्प भी दिलाया, मुख्यमंत्री ने कहा की क्षेत्रवासियों द्वारा मिले अपार प्रेम, उत्साह और स्नेह से हृदय अभिभूत है।

मुख्यमंत्री ने कहा की सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपने अदम्य साहस, दूरदर्शिता और लौह इच्छाशक्ति के बल पर 560 से अधिक रियासतों का भारत में सफलतापूर्वक विलय कराया। विभाजित भारत को एक सूत्र में पिरोने का उनका यह ऐतिहासिक योगदान राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की मजबूत नींव बनकर आज भी हमें प्रेरित करता है। देश की सेवा में उनका समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और नेतृत्व सदैव अविस्मरणीय रहेगा। इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत सहित अन्य सम्मानितजन उपस्थित रहे।

