मुख्यमंत्री धामी ने काया आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज और PGICON 2025 का शुभारंभ किया

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भुजियाघाट, नैनीताल में काया आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज का शुभारंभ करने के साथ ही PGICON 2025 का शुभारंभ किया। निश्चित रूप से आयुर्वेद विषय पर आयोजित इस गोष्ठी में मंथन से जो निष्कर्ष निकलेगा वो आयुर्वेद में नवीन शोध को बढ़ावा देने के साथ ही चिकित्सा नवाचार और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को नई दिशा प्रदान करेगा।

                                 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश में पहली बार आयुष मंत्रालय की स्थापना ने इन पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को राष्ट्रीय और वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई है। वर्तमान में प्रदेश में 300 आयुष्मान आरोग्य केंद्र, 111 होम्योपैथिक चिकित्सालय, 5 यूनानी चिकित्सालय, 62 वेलनेस सेंटर की स्थापना की गई है। इसके साथ ही प्रदेश के प्रत्येक जनपद में आयुष चिकित्सालय संचालित हैं और ई-संजीवनी पोर्टल के माध्यम से लोगों को निःशुल्क आयुष परामर्श भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इस अवसर पर माननीय लोकसभा सांसद अजय भट्ट, विधायक बंसीधर भगत, सरिता आर्य, राम सिंह कैडा और नैनीताल भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट जी उपस्थित रहे।

Vishal Sharma