मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर (देहरादून) में आयोजित 28वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता 2025 में देश के विभिन्न राज्यों से पधारे वन अधिकारियों एवं खिलाड़ियों का देवभूमि उत्तराखंड पधारने पर स्वागत किया। साथ ही मुख्यमंत्री नर देवभूमि में हो रहे इस आयोजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव का हार्दिक आभार भी जताया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा की उत्तराखंड ने हाल ही में संपन्न 38वें राष्ट्रीय खेलों को ‘ग्रीन गेम्स’ थीम पर आयोजित किया, जहाँ सभी सामग्री ई-वेस्ट और रिसाइकल्ड मटेरियल से तैयार की गई। 2.77 हेक्टेयर भूमि पर विकसित ‘खेल वन’ में पदक विजेताओं के नाम पर 1600 से अधिक रुद्राक्ष वृक्ष रोपे गए हैं, जो खेल उत्कृष्टता और हरित चेतना का प्रतीक है।

प्रदेश में सीएम यंग ईको-प्रिन्योर योजना के तहत युवाओं को नेचर गाइड, ड्रोन पायलट, वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर, ट्रेकिंग गाइड और इको-टूरिज्म उद्यमी के रूप में प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल एवं डॉ. कल्पना सैनी, विधायक उमेश शर्मा काऊ, खजान दास एवं सविता हरबंस कपूर समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

