मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गौचर, चमोली में 73वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेला-2025 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पत्रकारिता जगत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वरिष्ठ पत्रकार हरीश मैखुरी को गोविन्द प्रसाद नौटियाल पत्रकार सम्मान और शिक्षा के क्षेत्र में वरिष्ठ साहित्यकार एवं शिक्षाविद डॉ. नन्द किशोर हटवाल को पंडित महेशानंद नौटियाल शिक्षा और साहित्य प्रसार सम्मान से सम्मानित किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा की प्रदेश में आयोजित होने वाले मेले हमारी सांस्कृतिक विरासत और लोक संस्कृति की अमिट पहचान है। मेलों का संरक्षण हमारी प्राथमिकता है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हम मेलों को नई पहचान दिलाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं।
इस अवसर पर विधायक अनिल नौतियाल, भूपाल राम टमटा, भारत सिंह चौधरी, दायित्वधारी हरक सिंह नेगी, जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट एवं जिलाध्यक्ष भाजपा गजपाल बर्तवाल समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

