मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आईएसबीटी देहरादून का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आईएसबीटी परिसर में झाड़ू लगाकर स्वच्छ भारत अभियान में अपना योगदान दिया तथा यात्रियों से संवाद कर उनके फीडबैक और सुझाव लिए।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आईएसबीटी में स्वछता का विशेष ध्यान रखने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही बस यात्रियों की सुरक्षा और सुगमता को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी एवं निगरानी व्यवस्था को और सुदृढ़ करने, पेयजल, शौचालय और अन्य यात्री सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने हेतु भी निर्देशित किया। हमारी सरकार का संकल्प है कि आमजन को हर स्तर पर सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधाजनक परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए।


