भारी हो हंगामे के बाद आखिरकार नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर परिणाम घोषित कर दिए गए हैं, जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी दीपा दरम्वाल विजई रही। दीपा को 11 जबकि कांग्रेस की प्रत्याशी को 10 वोट मिले। वहीं उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस की प्रत्याशी देवकी बिष्ट ने जीत हासिल की। उत्तराखंड के पंचायती चुनावों में ऐसा पहली बार हुआ है जब जिला पंचायत अध्यक्ष चुनावों के लिए कांग्रेस और भाजपा में जोरदार लड़ाई दिखाई दी, इन चुनावों में जन-प्रतिनिधियों का अमर्यादित व्यवहार भी दिखाई दिया वहीँ पुलिस सुरक्षा में पांच जिला पंचायत सदस्यों का अपहरण तक किया गया.
वहीं चुनाव जीतने के बाद नैनीताल जिले की नई जिलाध्यक्ष दीपा दरम्वाल ने इसे न्याय की जीत बताई जहाँ उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सभी जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनता का आभार जताया है।