13 दिसंबर को रामनगर के कॉर्बेट सफायर रिज़ॉर्ट में हुए उत्तराखंड के सबसे बड़े सम्मान समाहरोह “राइज़िंग इंडिया अवॉर्ड 2025” में नैनीताल के मशहूर व्यापारी पीयूष बत्रा को ऑटो इंडस्ट्री में उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य और योगदान के लिए सम्मानित किया गया, पीयूष बत्रा नैनीताल कार बाजार के नाम से अपना बिज़नस चलते है, और उनके द्वारा कई युवाओ को रोजगार भी दिया गया है, सम्मानित होने के बाद पीयूष बत्रा ने कहा की इस सम्मान को पाने के बाद वो बहुत सम्मानित महसूस कर रहे है और समाज हित के लिए वो हमेशा तत्पर रहेंगे

बता दे की विशाल शर्मा की यस इवेंट कंपनी पिछले 6 सालों से इस सम्मान समाहरोह को आयोजित करती आरही है, जिसमें हर साल देश की कई जानी मानी हस्तियाँ उत्तराखंड में आकर सभी चयनित प्रतिभागियों को सम्मानित करती है, इसी तर्ज पर इस बार भी यस इवेंट और विशाल शर्मा ने अपना 6 वा सीजन राइज़िंग इंडिया अवॉर्ड के नाम से आयोजित किया और इस बार भी बॉलीवुड के दो जाने-माने कलाकारों ने आकार लोगों को सम्मानित किया जिसमें फिल्मी दुनिया के जाने-माने कलाकार शाहबाज़ खान और गायक के साथ-साथ अभिनय मे भी अपना लोहा मनवाने वाले अरुण बक्शी शामिल थे। नरेश पाण्डे को सम्मान मिलने पर नैनीताल जिले के तमाम सामाजिक संगठनों ने उनको बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की, यस इवेंट नरेश पाण्डे के उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

