सोशल मीडिया आज सूचना, संवाद और जनभागीदारी का सबसे सशक्त माध्यम – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित “उत्तराखंड क्रिएटर्स मीट–2025” में सम्मिलित होकर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़े कंटेंट क्रिएटर्स, डिजिटल उद्यमी, व्लॉगर्स तथा युवा इंफ्लुएंसर्स से संवाद किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा की हमारी सरकार द्वारा जनकल्याणकारी नीतियों को जनता तक पहुंचाने व शासन को अधिक पारदर्शी व उत्तरदायी बनाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का प्रयोग व्यापक स्तर पर किया जा रहा है।
सोशल मीडिया आज सूचना, संवाद और जनभागीदारी का सबसे सशक्त माध्यम बन चुका है। हमारे कंटेंट क्रिएटर्स भी राज्य के विकास में बड़ा योगदान दे सकते हैं। उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों, स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प, सांस्कृतिक धरोहर और समाज की उपलब्धियों पर आधारित सकारात्मक सामग्री न केवल राज्य की छवि को मजबूत करेगी, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी लाभ पहुँचाएगी।

Vishal Sharma