इंटरनेशनल प्रेसीडेंट कप एवं चतुर्थ टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप के समापन समारोह में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री धामी

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी गढ़वाल में THDC द्वारा आयोजित इंटरनेशनल प्रेसीडेंट कप-2025 एवं चतुर्थ टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप-2025 के समापन समारोह में सम्मिलित होकर उपस्थित देवतुल्य जनता को संबोधित करने के साथ ही विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा की प्रदेश सरकार द्वारा टिहरी गढ़वाल में पर्यटन गतिविधियों के विस्तार हेतु सतत रूप से प्रयास किए जा रहे हैं। इसी का परिणाम है कि टिहरी झील आज ऊर्जा उत्पादन के साथ साहसिक खेलों के प्रमुख डेस्टिनेशन के रूप में तेजी से उभर रही है।

खेल प्रतिभाओं को नए अवसर और मंच उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश में नई खेल नीति लागू की गई है। प्रदेश में विश्वस्तरीय खेल इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास भी निरंतर जारी है, जिसके कारण अब उत्तराखण्ड में प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन सम्भव हो रहा है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और विधायक किशोर उपाध्याय, विनोद कंडारी, शक्ति लाल साह भी उपस्थित रहे।

Vishal Sharma