हल्द्वानी।
देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी 2026 को हल्द्वानी में एक भव्य और राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत कार्यक्रम “सिनथिया इंटरनैशनल स्कूल प्रेजेंट गूंज हिंदुस्तान की” आयोजीत किया जाएगा। यह कार्यक्रम देशभक्ति, सांस्कृतिक एकता और सामाजिक समरसता का संदेश देगा। “गूंज हिंदुस्तान की” कार्यक्रम हल्द्वानी के ऊंचा पुल स्थित रामलीला ग्राउंड में शाम 5 बजे से आयोजित किया जाएगा

यस इवेंट और विशाल शर्मा के इस आयोजन को और भी भव्य बनाने के लिए इस बार बॉलीवुड के दो कलाकार भी उपस्थित होंगे जिनमे एक है फिल्मी दुनिया में अपनी हास्य कलाकारी से सबको हसाने वाली गुड्डी मारुति तो वही 100 से ज्यादा फिल्मों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाने वाले फिल्मी दुनिया के पहले टार्जन हेमत बीर्जे, इस आयोजन में देशभक्ति गीतों, रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, झांकियों और समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों के सम्मान का विशेष आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य गणतंत्र दिवस के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना और युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना को और सशक्त करना है।
“गूंज हिंदुस्तान की” केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं, एकता और अखंडता को समर्पित एक प्रेरणादायक मंच है। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग बड़ी संख्या में भाग लेंगे। कार्यक्रम को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है और आयोजक विशाल शर्मा ने स्थानीय नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। विशाल शर्मा ने कहा की गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर हल्द्वानी में होने वाला यह आयोजन निश्चित ही देशभक्ति की भावना को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा।

