स्वामी विवेकानन्द की जयंती के अवसर पर आयोजित हुई स्वदेशी संकल्प दौड़ मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में स्वामी विवेकानन्द जी की जयंती के अवसर पर आयोजित ‘स्वदेशी संकल्प दौड़’ का फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर युवाओ को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा की यह आयोजन युवाओं में राष्ट्रप्रेम, आत्मनिर्भरता और स्वदेशी के प्रति जागरूकता पैदा करने का एक सशक्त माध्यम है। स्वामी विवेकानन्द जी के विचार आज भी हमारे युवाओं को अपने सामर्थ्य पर विश्वास करने और राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने की प्रेरणा देते हैं।

                                                         
‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘स्वदेशी’ का संदेश केवल आर्थिक आत्मनिर्भरता का नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और उद्यमिता को सशक्त करने का संकल्प भी है। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजय कुमार, विधायक खजन दास, प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, मेयर सोरभ थपलियाल, देहरादून महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

Vishal Sharma