हल्द्वानी । नशा मुक्त भारत अभियान के तहत गुंजन तिवारी के नेतृत्व में निकाली जा रही चार दिवसीय जागरूकता पदयात्रा आज चौथे दिन भव्यता से समाप्त हुई।

यात्रा का शुभारंभ कोटाबाग से हुआ था जो गैबुआ, कमोला, कालाढूँगी, चकलुआ होते हुए आज चौथे दिन हल्द्वानी में भव्य कार्यक्रम के साथ संपन्न हुई।
इस पद यात्रा को स्थानीय नागरिकों विशेषतः मातृ शक्ति, युवा नेतृत्व, छात्र शक्ति, बुजुर्गों आदि का व्यापक समर्थन प्राप्त हुआ।

आज की पदयात्रा के दौरान दौरान *परम पूज्य व्यास कपिल देव जी महाराज, समाजसेवी इंदिरा नागरकोटी, विद्या महतोलिया, पुष्पा कांडपाल, दीप्ति चुफाल, नीमा बिष्ट, दुष्यंत आहुजा, डॉ कोमल शर्मा, प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. एच पी पटेल, एमबीपीजी के छात्रसंघ अध्यक्ष आर्यन बेलवाल, निवर्तमान उपाध्यक्ष गौरव तिवारी, महिला डिग्री कॉलेज की अध्यक्ष दिया चटवानी, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि सरिता आदि, कोटाबाग महाविद्यालय छात्रसंघ की भूमिका बिष्ट, कनिका त्रिपाठी आदि एबीवीपी के चन्द्रप्रकाश सनवाल, शुभम बधानी तथा अन्य मौजूद रहे और युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया ।

