मुख्यमंत्री धामी ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से भेंट कर राज्य की 5 जल विद्युत परियोजनाओं के क्रियान्वयन का अनुरोध किया

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से भेंट कर राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
इस दौरान उनसे उत्तराखण्ड के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को गति प्रदान करने के लिये पूर्व संस्तुत राज्य की 21 जल विद्युत परियोजनाओं में से 5 परियोजनाओं के क्रियान्वयन का अनुरोध किया। जिस पर केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल सकारात्मक आश्वासन दिया प्रदेश को हर संभव सहयोग प्रदान करने की बात कही, मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री द्वारा सकारात्मक आश्वासन दिए जाने हेतु हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Vishal Sharma