
आज सुराज सेवा दल द्वारा हल्द्वानी सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में घरों पर लाल निशान लगाए जाने एवं गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने के लिए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद जोशी एवं कुमाऊं मंडल अध्यक्ष विशाल शर्मा के नेतृत्व में एक विशाल धरना प्रदर्शन किया गया, धरने में प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद जोशी ने कहा की हल्द्वानी में जिस प्रकार रातों-रात घरों को लाल निशान लगाकर अवैध बताया जा रहा है, इसमें प्रशासन अपनी मनमानी कर रहा है और तानाशाही रवैया अपना रहा है वहीँ हल्द्वानी में तमाम बड़े होटल एवं मालों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. धरने के उपरांत एसडीएम हल्द्वानी को ज्ञापन दिया गया और जन समस्याओं को लेकर वार्ता की गई, ज्ञापन देने में प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी, कुमाऊँ मंडल अध्यक्ष विशाल शर्मा, कुमाऊँ मंडल उपाध्यक्ष अमित चौहान, संगठन मंत्री विनोद पाठक, जिला अध्यक्ष डीके भट्ट, दीपक जोशी, आर.पी. सिंह, NGO प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष शशि सिंह, विष्णु दत्त उपाध्याय, कीर्ति दुमका, महिला जिला अध्यक्ष नैनीताल ,बलबीर सिंह, अनिल पांडेय, प्रशांत सवाल, विजय, शंकर जोशी, अम्बा दत्त भट्ट, रमेश जोशी, हर सिंह, मुस्ताक, पूजा, बबिता, सरोज, बी.एस. नेगी ,पाण्डेय जी ,उमेश चन्द्र पाठक ,लोक्मणि, शेर सिंह, नुसरत वारसी, शिवम, भास्कर पाण्डेय, आनंद भट्ट शामिल रहे.

