रामनगर में 13 दिसंबर की शाम को राइज़िंग इंडिया अवॉर्ड में लगेगा सितारों का मेला, भव्य होगा कार्यक्रम

Spread the love

शनिवार 13 दिसंबर 2025 को रामनगर के शानदार रिज़ॉर्ट द कार्बेट सफायर रिज़ॉर्ट में होने वाली है एक शानदार शाम जिसमें समाज के उन हीरोज को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने अपनी मेहनत से जीवन में एक मकाम हसिल किया है, और इस शानदार इवेंट का नाम है गुनगुन ज्वेलर्स प्रेजेंट राइज़िंग इंडिया अवॉर्ड 2025, जिसको हर वर्ष आयोजित करता है यस इवेंट मैनेजमेंट और इस बार पूरी सफलता के साथ अपना 6 वा सीजन आयोजित करने जा रहे है, इस इवेंट को पिछले 6 सालों से विशाल शर्मा सफलता और भव्यता के साथ हर वर्ष अलग-अलग नामों से आयोजित करते है और इसका पिछला सीजन द्रोणा रत्न अवॉर्ड के नाम से किया गया था जो काफी हित रहा था।

                                                         

और इस साल राइज़िंग इंडिया अवॉर्ड और भी भव्य होने वाला है जिसमे फिल्मी जगत की कई हस्तिया सभी चुने हुए लोगो को सम्मानित करेंगी जिसमें बॉलीवूड के जाने माने कलाकार शाहबाज़ खान के साथ सिंगर और एक्टर अरुण बक्शी आपका मनोरंजन करेंगे, साथ ही मोटीवेशनल स्पीकर शैलेन्द्र सिंह, जादूगर अंकुर, उत्तराखंड को अपनी कोरियोग्राफी से गुलाबी शरारा जैसा हित गाना देने वाले कोरियोग्राफर अंकित भी आपको एक ही मंच मे नजर आएंगे, तो आप सभी से निवेदन है की अधिक से अधिक संख्या मे कॉर्बेट सफायर रिज़ॉर्ट पहुंचकर कार्यक्रम का आनद ले, तो 13 दिसंबर की शाम होगा विशाल का विशाल इवेंट।

Vishal Sharma