मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री से प्रदेश की सड़क कनेक्टिविटी पर किया विचार विमर्श

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न परियोजनाओं पर अल्मोड़ा संसदीय सीट से संसद और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टंटा के साथ विचार विमर्श किया। परियोजनाओ पर विचार करने के बाद सभी परियोजनाओं पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टंटा ने सहमति व्यक्त की। उन्होंने कहा की शीघ्र ही इन परियोजनाओं पर अंतिम स्वीकृति हेतु केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट करूंगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष ऋषिकेश बाईपास, अल्मोड़ा-दन्या-पनार-घाट मार्ग, ज्योलिकोट-खैरना-गैरसैंण-कर्णप्रयाग मार्ग और अल्मोड़ा-बागेश्वर-काण्डा-उडियारी बैंड मार्ग के निर्माण से संबंधित प्रस्तावों के साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित राज्य के अनेक महत्वपूर्ण मामलों को प्रमुखता से रखा।
मुख्यमंत्री ने कहा की इन परियोजनाओं के धरातल पर उतरने से उत्तराखण्ड में सड़क नेटवर्क मजबूत होगा साथ ही पर्यटन, व्यापार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।

Vishal Sharma