हल्द्वानी – गणतंत्र दिवस के अवसर पर हल्द्वानी के रामलीला मैदान, ऊंचापुल में आयोजित हुए “गूंज हिंदुस्तान की” सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह में हल्द्वानी शहर व आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया और एक ज़बरदस्त देशभक्ति-प्रधान शाम का आनंद लिया।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, गायन और प्रेरणादायक भाषणों के साथ तिरंगे का सम्मान करने और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को उजागर किया गया। आयोजन में जहां स्थानीय कलाकारों ने जनता को बंधे रखन वही मुंबई से आये फिल्मी कलाकारों गुड्डी मारुति, हेमंत बीर्जे और गायक मनोज वर्मा ने हल्द्वानी की जनता का खूब मनोरंजन किया जिससे कार्यक्रम में देशभक्ति का एक उत्साह अलग ही स्तर पर देखा गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगीतों, सांस्कृतिक नृत्यों और देशभक्ति गीतों के साथ “गूंज हिंदुस्तान की” के संदेश को पूरा अपना पूरा समर्थन दिया। कार्यक्रम मे समाज और देश के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया,

स्थानीय नागरिकों एवं परिवारों ने कार्यक्रम को अत्यंत सकारात्मक एवं प्रेरणादायक बताया, तथा कहा कि इस तरह के आयोजन से युवा पीढ़ी में देशभक्ति की भावना और सांस्कृतिक एकता और भी मजबूत होती है। “गूंज हिंदुस्तान की” के आयोजक विशाल शर्मा ने भी सभी प्रतिभागियों, कलाकारों और सम्मानित अतिथियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के पीछे स्थानीय जनता की सहभागिता और सहयोग ही सबसे बड़ा योगदान है। विशाल शर्मा ने कहा की वो भविष्य में भी इसी तरह के देशभक्ति के कार्यक्रम हल्द्वानी में आयोजित करते रहेंगे और उन्होंने सभी से देश के प्रति आपना कर्तव्य हमेशा निभाने की बात भी कही।


