“स्वर्णिम 70 वर्ष” कार्यक्रम में बोले मुख्यमंत्री धामी, श्रमिक वर्ग राष्ट्र की रीढ़ है और हमारी सरकार उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है

Spread the love
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में भारतीय मजदूर संघ उत्तराखंड द्वारा आयोजित “स्वर्णिम 70 वर्ष” कार्यक्रम में सम्मिलित होकर मजदूर संघ की सात दशक की श्रमिक सेवा, राष्ट्र निर्माण में योगदान और संगठनात्मक प्रतिबद्धता को नमन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की श्रमिक वर्ग राष्ट्र की रीढ़ है और हमारी सरकार उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार द्वारा श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा, बीमा और कौशल उन्नयन हेतु कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ व्यापक रूप से श्रमिक वर्ग को मिल रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके भव्य स्वागत व अभिनंदन के लिए मजदूर संघ के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में उपस्थित श्रमिक बंधुओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
Vishal Sharma