रामनगर। उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थल रामनगर के खूबसूरत रिज़ॉर्ट कॉर्बेट एलीगेन्ट रिट्रीट में आगामी 1 अप्रैल को यस इवेंट मैनेजमेंट के द्वारा “टूरिज़्म एंड हॉस्पिटेलिटी अवॉर्ड 2026” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थानों को सम्मानित करना है।
इस प्रतिष्ठित समारोह में बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता चंकी पांडे (Chunky Pandey) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर स्थानीय लोगों और पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। चंकी पांडे के अलावा, फिल्म और टीवी कलाकार गिरीश थापर, टी सीरीज के गायक मनोज वर्मा, टीवी के हास्य कलाकार संजय वर्मा और जादूगर अंकुर भी इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे, इससे पहले कभी भी टूरिज़्म एंड हॉस्पिटेलिटी को लेकर इस तरह का कार्यकर्म नहीं किया गया है, ये कार्यक्रम रामनगर के इतिहास में अपनी तरह का पहला कार्यक्रम होगा,

कार्यक्रम के आयोजक विशाल शर्मा के अनुसार, यह कार्यक्रम रामनगर क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करेगा। कार्यक्रम में विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे, जिनमें होटल उद्योग, ट्रैवल एजेंसियां, गाइड्स और अन्य सेवा प्रदाता शामिल होंगे।
इसके अलावा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और स्थानीय कला का भी प्रदर्शन किया जाएगा, जिससे उत्तराखंड की समृद्ध परंपरा और संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। प्रशासन और आयोजकों ने कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी हैं। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ मेहमानों के स्वागत की विशेष तैयारियां की जा रही हैं। यह आयोजन न केवल रामनगर बल्कि पूरे कुमाऊं क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है, जिससे पर्यटन उद्योग को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

