आज राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता के साथ मिलकर हरिद्वार जिले की पुरी टीम ने एस डीएम महोदय को ट्रेड डील पर ज्ञापन दिया साथ ही सभी किसान व मजदूर भाईयो को दिन 21 जुलाई को दिल्ली किसान घाट पर चलने का आहवाहन भी किया।
आज राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण शर्मा, जिला अध्यक्ष विशु त्यागी और उपाध्यक्ष शंकर त्यागी और समस्त टीम के नेतृत्व में रुड़की तहसील में
S. D. M. महोदय को एक ज्ञापन दिया गया, ज्ञापन मे अमेरिका और भारत के बीच जो समझौता होने के लिए जा रहा है उसका विरोध जताया गया है, जिसके विरोध के लिए सभी किसान व मजदूर भाईयो को दिन 21 जुलाई को दिल्ली किसान घाट पर पहुँचने का आहवाहन भी किया। आज का कार्यक्रम बहुत अच्छे प्रकार से सफल रहा जिसके लिए सभी किसान और मजदूर साथियों का सहयोग प्राप्त हुआ।

