भाजपा ने कांग्रेस को दिया बाद झटका, कई काँग्रेसियों ने थामा भाजपा का दामन

Spread the love

2027  विधानसभा चुनाव से पहले ही उत्तराखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। आज कांग्रेस के कई बड़े नेताओं सहित कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ले ली, आज प्रदेश कार्यालय, देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र ने महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका की पूर्व चेयरमैन मीना शर्मा, रुद्रप्रयाग की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा और घनसाली से पूर्व विधायक प्रत्याशी दर्शन लाल आर्य को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करायी।

              
इसके साथ ही कांग्रेस के अनिल शर्मा , संजीव रस्तोगी, सुमित राय ,पूनम गुप्ता, मंजू ,श्वेता शर्मा सहित कई अन्य राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुन्दन परिहार, दीप्ति रावत भारद्वाज, विधायक शिव अरोड़ा सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Vishal Sharma