मुख्यमंत्री धामी ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास की बालिकाओं के साथ सुना प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम

Spread the love

देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास की बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 134वें संस्करण को सुना। मन की बात कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छात्राओं से संवाद कर उनके विचार भी सुने।

                
मुख्यमंत्री धामी ने कहा की आज के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने देश की युवा शक्ति, खेल प्रतिभाओं और जनभागीदारी की भावना को विशेष रूप से रेखांकित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने झारखंड के रांची में नेशनल एथलेटिक्स फेडरेशन कंपटीशन में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का जिक्र किया एवं धावक अनिमेष और गुरिंदरवीर से बात की। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को पूर्ण करने में भारत के युवाओं, नवाचार के प्रति बढ़ती रुचि और जनसहभागिता की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है।

     
प्रधानमंत्री द्वारा कार्यक्रम में आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, नवाचार, स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर निरंतर दिए जा रहे संदेश, समाज में सकारात्मक परिवर्तन का आधार बन रहे हैं।

Vishal Sharma