देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ देहरादून में प्रबुद्ध गोष्ठी में सहभागिता कर उपस्थित देवतुल्य जनता को संबोधित किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हमारी सरकार शिक्षा, नवाचार और कौशल विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। नई शिक्षा नीति (NEP-2020) के माध्यम से युवाओं को गुणवत्तापूर्ण, रोजगारपरक एवं तकनीक आधारित शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे वे वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप स्वयं को तैयार कर सकें।

प्रदेश में डिजिटल लर्निंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्टार्टअप, नवाचार एवं स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा देते हुए युवाओं को भविष्य की चुनौतियों के लिए सक्षम बनाया जा रहा है। हमारा लक्ष्य युवाओं को केवल जॉब सीकर नहीं, बल्कि जॉब क्रिएटर बनाना है, ताकि वे आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


