9 जून को मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण करने पर सरकार की उपलब्धियों एवं विकास कार्यों को जनता को बताएगी उत्तराखंड सरकार

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “मोदी सरकार के 11 वर्ष-संकल्प से सिद्धि तक” कार्यक्रम में सम्मिलित होकर जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारीगणों को संबोधित किया।

इस दौरान आगामी 9 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प के 11 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण करने पर विशेष कार्यक्रम आयोजित कर मोदी सरकार की उपलब्धियों एवं विकास कार्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार कर जनसामान्य तक उनकी दूरदर्शी नीतियों को पहुंचाने तथा जनमानस को जागरूक करने का संकल्प लिया गया।

साथ ही ‘विकसित उत्तराखंड’ के रोडमैप, पर्यावरण संरक्षण, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 10 वर्षों की उपलब्धियां और आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर लोकतंत्र के प्रति जागरूकता कार्यक्रमों की योजना के संबंध में भी चर्चा हुई। इस दौरान प्रदेश के कैबिनेट मंत्रीगण, सभी विधायकगण, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट , प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजय कुमार समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे

Vishal Sharma