महिलाओं के साथ पुरुषों ने भी मनाया तीज का त्योहार, अनुजकांत अग्रवाल बने पहले ‘सावन किंग’

Spread the love

हल्द्वानी। लायंस क्लब हल्द्वानी ग्रीन सिटी की ओर से रामपुर रोड स्थित एक होटल के सभागार में सावन क्वीन-2026 समारोह का आयोजन हर्षोल्लास और रंगारंग कार्यक्रमों के साथ किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं के साथ पुरुषों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर तीज और सावन के उत्सव को खास बना दिया।

समारोह का शुभारंभ क्लब अध्यक्ष डॉ. प्रमोद अग्रवाल गोल्डी, अनीता अग्रवाल, निश्चल अग्रवाल, मुकेश गुप्ता और रजनी अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में मेहंदी प्रतियोगिता के 31, अंक कार्ड प्रतियोगिता के 24, उचित समय प्रतियोगिता के 30, मोबाइल गेम के चार और तौल-मोल प्रतियोगिता के 12 विजेताओं को क्लब पदाधिकारियों की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जूनियर वर्ग की ग्लास-कुर्सी राउंड दौड़ प्रतियोगिता का खिताब अक्षत पंकज अग्रवाल ने अपने नाम किया।

अनुजकांत अग्रवाल बने ‘सावन किंग’

समारोह का खास आकर्षण सावन किंग और सावन क्वीन प्रतियोगिता रही। महिलाओं के साथ पुरुष प्रतिभागियों ने भी पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। पुरुष वर्ग में अनुजकांत अग्रवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘सावन किंग-2026’ का खिताब अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।

वहीं महिला वर्ग में अनीता अग्रवाल गोल्डी और इला गुप्ता को संयुक्त रूप से सावन क्वीन-2026 चुना गया। प्रिया अग्रवाल और वंदना अग्रवाल को संयुक्त रूप से रनरअप का खिताब दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान गीत-संगीत, मनोरंजन और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों ने माहौल को और खुशनुमा बना दिया। सावन और तीज के पारंपरिक उत्सव में महिलाओं के साथ पुरुषों की भागीदारी ने कार्यक्रम को एक अलग रंग दिया।

समारोह में अभिनव, प्रेक्षा बिश्नोई, आशीष जैन, संजय गर्ग, संदीप अग्रवाल, सिद्धार्थ अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, निर्भय अग्रवाल, राज, भोमले, राजीव अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, हरिओम गुप्ता, सौरभ, गौरव अग्रवाल, विशेष गुप्ता, पंकज अग्रवाल, अजय कृष्ण गोयल, विजय शर्मा, राकेश वर्मा, प्रदीप, विजय, राजीव श्रीवास्तव सहित अशील वर्मा आदि मौजूद रहे।

Vishal Sharma