मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने शासकीय आवास से ही हरिद्वार में जगदीश स्वरूप विद्यानन्द आश्रम ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ समारोह को सम्बोधित किया।मुख्यमंत्री ने कहा की संतों का समागम और हरि कथा दोनों ही दुर्लभ हैं और ये दोनों सौभाग्य से ही प्राप्त होते हैं। श्रीमद्भागवत महापुराण स्वयं भगवान श्री नारायण का दिव्य वांग्मय स्वरूप है जो भक्ति, ज्ञान, वैराग्य और धर्म से परिपूर्ण है।
मुख्यमंत्री ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हमारी सनातन संस्कृति की कीर्ति पताका संपूर्ण विश्व में लहरा रही है। हमारी डबल इंजन सरकार द्वारा उत्तराखंड में भी विभिन्न धार्मिक स्थलों का पुनरुद्धार करने के साथ ही देवभूमि के आध्यात्मिक पर्यटन को विस्तार देने के लिए विभिन्न परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है।
श्रीमद्भागवत कथा के भव्य आयोजन हेतु कथा व्यास प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता इंद्रेश उपाध्याय एवं जगदीश स्वरूप विद्यानन्द आश्रम ट्रस्ट परिवार के समस्त पदाधिकारियों, सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं।






