मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लालकुआं में आयोजित कार्यक्रम में जनपद नैनीताल के विकास को गति देने के उद्देश्य से ₹126.69 करोड़ लागत की 27 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जिन विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है, वे जनपद नैनीताल की आधारभूत संरचना को नया आकार देंगी।
इन योजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में बेहतर सड़कों का निर्माण होगा और जाम की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी। वेस्ट मैनेजमेंट और सीवरेज व्यवस्था को भी सशक्त किया जा रहा है, जिससे शहरी स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण को स्थायी आधार मिलेगा। इसके साथ ही जमरानी बहुउद्देश्यीय बांध परियोजना से दीर्घकालिक जल आपूर्ति, सिंचाई और संभावित ऊर्जा संसाधन को बढ़ावा मिलेगा, जबकि खुरपिया में प्रस्तावित इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी क्षेत्र को औद्योगिक विकास की नई दिशा प्रदान करेगी।
इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट, विधायके बंसीधर भगत, मोहन सिंह बिष्ट एवं राम सिंह कैड़ा समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।






