नैनीताल में आयोजित विंटर कार्निवाल में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कलाकारों का बढ़ाया उत्साह

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरोवर नगरी नैनीताल में आयोजित विंटर कार्निवाल में पहुंचकर जनता को संबोधित किया। साथ ही कलाकारों द्वारा उत्तराखंड की लोक संस्कृति और परंपराओं पर आधारित विभिन्न प्रस्तुतियों का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा की सात वर्षों के अंतराल के बाद नैनीताल की भूमि पर आयोजित यह भव्य समारोह पर्यटकों को प्रदेश की समृद्ध लोक-संस्कृति, कारीगरी, पारंपरिक स्वाद और प्राकृतिक सौंदर्य से रूबरू कराते हुए शीतकालीन पर्यटन को नई ऊर्जा दे रहा है।

                                 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शीतकालीन यात्रा के आह्वान से प्रदेश में शीतकालीन पर्यटन को नई गति मिली है। इससे स्थानीय रोजगार बढ़े हैं, युवा ट्रेकिंग, होम-स्टे और पर्यटन से जुड़े कार्यों के माध्यम से आत्मनिर्भर बन रहे हैं और पलायन में कमी आई है। शीतकालीन पर्यटन से लोक कलाकारों, हस्तशिल्प, पारंपरिक व्यंजनों और स्थानीय उत्पादों को नया बाजार मिल रहा है। इस अवसर पर विधायक सरिता आर्य, बंसीधर भगत, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Vishal Sharma